अमर उजाला द्वारा 24 जनवरी को नगर में निकाली जानी वाली तिरंगा यात्रा को लेकर प्रेमनगर में व्यापारि?
झांसी। अमर उजाला की ओर से 24 जनवरी (रविवार) को निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण बृहस्पतिवार को प्रेमनगर और पुलिया नंबर नौ क्षेत्र में दिया गया है। इस दौरान लोगों को तिरंगे झंडे भेंटकर यात्रा का बुलावा दिया गया।
राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जड़िया व जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के केंद्रीय अध्यक्ष विजय जैन की अगुवाई में बुलावा टोली में शामिल सदस्यों ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को और भी यादगार बनाने के लिए ये आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्र्रेम का जज्बा जाहिर करने का माध्यम है। ज्यादा से ज्यादा लोग इस आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। बताया गया कि 24 जनवरी को यात्रा दोपहर दो बजे इलाइट - सीपरी रोड स्थित नुमाइश ग्राउंड से शुरू होकर इलाइट चौराहा, जीवनशाह होते हुए रानी लक्ष्मीबाई पार्क में पहुंचकर समाप्त होगी। जबकि, अगले दिन 25 जनवरी को शाम पांच बजे रानी लक्ष्मीबाई पार्क में दीपांजलि होगी, जिसमें देश के अमर शहीदों की याद में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
इस मौके पर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा समेत गुलशन, बुंदेलखंड साउंड एसोसिएशन के महामंत्री मोनू प्रताप, उपाध्यक्ष कदीर, कोषाध्यक्ष अजय रायकवार, आकाश कुशवाहा, राष्ट्रभक्त संगठन के मनीष, ऋतिक, हैप्पी साहू, सौरभ आनंद, विकास कुशवाहा, धीरू वर्मा, सुजल साहू, हर्षित, देवेश, अमन चौधरी, गोल्डी ठाकुर आदि मौजूद रहे।