फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के दिन केदार कांठा चोटी पर तिरंगा फहराएंगे झांसी के फरहान

विज्ञापन
इलाइट पर नव युग स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पर्वत रोही मोहम्मद फरहान का सम्मान
विज्ञापन
झांसी। महानगर के दतिया गेट क्षेत्र के अलीगोल इलाके में रहने वाले पर्वतारोही फरहान हाशमी उत्तराखंड स्थित केदार कांठा चोटी पर गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा फहराएंगे। यात्रा के दौरान इंटरनेशनल एडवेंचर फाउंडेशन के 12 सदस्य साथ होंगे। बृहस्पतिवार को नवयुग स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा इलाइट चौराहा पर उनका फूल माला पहनाकर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि फरहान झांसी के पहले पर्वतारोही है जिसके चलते झांसी वासियों पर उन पर गर्व है। इस दौरान समाजसेवी आकाश निगम, भरत राय, राजेंद्र शर्मा, रधुराज शर्मा, प्रभा पाल, नजर अली, नीता अग्रवाल, सरला भदौरिया, आबिदा खान, आशिया सिद्दीकी, शहनाज व शमीमा बानो, मनीराम कुशवाहा, एचपी पटेल, अखलाक मकरानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें