फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे प्रवासी, भरकर चलीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए दिल्ली में सोमवार की रात 10 बजे से छह दिनों के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया है। वहां रह रहे प्रवासियों को पिछले साल की तरह पूरे देश में लॉकडाउन लागू होने की आशंका है। इसलिए सभी को अपने घर वापस लौटने की जल्दी है। सोमवार को दिल्ली से आने वाली ट्रेनों से बड़ी संख्या में प्रवासी झांसी पहुंचे।
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो चली है। राजधानी दिल्ली में ये महामारी कोहराम मचाए हुए है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए दिल्ली सरकार ने सोमवार की रात 10 बजे से छह दिनों के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया है। वहां रह रहे प्रवासी मजदूर व अन्य पेशेवरों में पिछले साल की तरह इस बार भी पूरे देश में महीनों लंबा लॉकडाउन लागू होने की आशंका है। यही वजह है कि सड़क व रेल मार्ग के जरिये भारी संख्या में लोग दिल्ली से वापस लौट रहे हैं। सोमवार को दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में जमकर भीड़ रही। झांसी के अलावा आसपास के जिलों के भारी संख्या में लोग दिल्ली से वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें