सड़क हादसे में युवक की मौत
झांसी। थाना रक्सा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात घर लौटते समय बाइक सवार दीपक राजपूत (32) को कंटेनर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां दीपक ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
बृहस्पतिवार की सुबह थाना चिरगांव के महुआ का डेरा निवासी दीपक राजपूत रिश्तेदारी में शामिल होने रक्सा गए थे। रात को वे बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी डेली गांव के पास हाइवे पर तेज रफ्तार भाग रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां देर रात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।