उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के सदस्यों ने संयुक्त
शिक्षा निदेशक कार्यालय के समक्ष मंडलीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया। इस
दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार
द्विवेदी को दिया गया।
धरना अवसर पर राजेंद्र सिंह निरंजन ने कहा कि
प्रदेश सरकार शिक्षकों से किए गए वादों से मुकर रही है। इस अवसर पर प्रदेश
मंत्री कृष्ण कुमार नायक, मंडलीय संरक्षक राजाराम व्यास, मंडलीय अध्यक्ष
संजीव त्रिपाठी, नरेश चंद्र श्रीवास, सत्य नारायण अग्निहोत्री, विनोद
द्विवेदी, भागीरथ वर्मा, राम सुंदर तिवारी, हरीचरण विश्वकर्मा, दिनेश
प्रताप सिंह गौर आदि मौजूद रहे।