फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमनौड़ में सोलर लाइट पार्क का प्रस्ताव

Sun, 14 Jun 2015 01:15 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नेडा ने ब्लॉक गुरसरांय में सोलर लाइट पार्क विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। परियोजना को अमली जामा पहनाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है, साथ ही प्रोजेक्ट लगाने का रूट चार्ट तैयार किया जा चुका है। बजट मिलते ही योजना पर कार्य शुरू हो जाएगा।   
विज्ञापन

विकास खंड गुरसरांय की ग्राम पंचायत धमनौड़ में नेडा (वैकल्पिक ऊर्जा एवं प्रकाश विभाग) ने पचास मेगावाट का सोलर लाइट पार्क विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। निर्माण के लिए शासन से एक अरब 20 करोड़ की धनराशि मांगी गई है। प्रथम चरण में बीस मेगावाट सोलर लाइट पार्क विकसित कराने की योजना तैयार की गई है। द्वितीय चरण में तीस मेगावाट सोलर लाइट पार्क लगवाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
परियोजना अधिकारी शिव दर्शन वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गुरसरांय में यह प्रोजेक्ट लगाने की घोषणा की थी। विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में प्रोजेक्ट की रूप रेखा तैयार कर भेज दिया गया है। शासन से बजट आवंटित होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें