फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवशयनी एकादशी: श्री विष्णु और महादेव की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
हरि हरेश्वर महादेव मंदिर पर 12 दिवसीय रुद्राभिषेक अनुष्ठान का हुआ समापन
विज्ञापन


- गणेश मंदिर में श्री विट्ठल व रुक्मिणी जी का हुआ पूजन

- उनाव बालाजी में श्रद्धा से निकली रथयात्रा
- चिन्मय मिशन की ओर से हुआ श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ


संवाद न्यूज एजेंसी


झांसी। देवशयनी एकादशी पर श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु एवं शिवजी की भक्ति भाव से आराधना की। उनाव बालाजी धाम स्थित बालाजी मंदिर से भगवान भास्कर की भव्य रथयात्रा जयकारों के साथ निकली। हरि हरेश्वर मंदिर में आयोजित 12 दिवसीय रुद्राभिषेक अनुष्ठान जगत के कल्याण की प्रार्थना के साथ पूर्ण हुआ। महाराष्ट्र गणेश मंदिर में भगवान विट्ठल व रुक्मिणी जी का महाभिषेक पूजन एवं शृंगार हुआ। चिन्मय मिशन के तत्वावधान में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ हुआ।
पानी वाली धर्मशाला स्थित हरि हरेश्वर महादेव (हजारिया महादेव) मंदिर में महाराष्ट्र रुद्र पाठ मंडल द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक अनुष्ठान में रुद्रपाठी ब्राह्मणों ने वेद ऋचाओं के पाठ के साथ श्री हरि हरेश्वर महादेव जी का दूध, गंगाजल से अभिषेक किया। देश की प्रगति की कामनाएं कीं। इस दौरान मुख्य पुरोहित गजानन खानवलकर, सह पुरोहित व संयोजक उज्जवल देवधर, वसंत राव मोघे, श्रीराम अभ्यंकर, भास्कर टेंगशे, लोक रंजन गोस्वामी, मिलिंद देसाई, अजय खानवलकर, अनिल जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, जानकी पुरम में चिन्मय मिशन के तत्वावधान में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ, सत्संग व मधुर भजन गायन हुआ। ब्रह्मचारी राघवेंद्र चैतन्य ने प्रवचन दिए। सचिव मुकेश गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष आरपी गुप्ता, रजनी गुप्ता, निर्मला शर्मा, मेघना गुप्ता आदि मौजूद रहे। सदर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें