फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेसिक शिक्षकों के समर्थन में उतरे माध्यमिक के अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
- धरना-प्रदर्शन भी करेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। डिजिटल अटेंडेंस के विरोध में अब माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापक बेसिक शिक्षकों के समर्थन में उतर आए हैं। शुक्रवार को वह अध्यापन कार्य से विरत रहेंगे। इसके अलावा धरना-प्रदर्शन भी करेंगे।
बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा डिजिटल अटेंडेंस का लगातार विरोध किया जा रहा है, जिसके चलते शासन की ओर से इस व्यवस्था को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। लेकिन, शिक्षक इसे निरस्त करने की मांग पर अड़े हुए हैं। अब उनके समर्थन में माध्यमिक शिक्षक भी उतर आए हैं।
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री संजय कुमार शर्मा ने कहा कि संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षक शुक्रवार को पठन-पाठन के कार्य से विरत रहेंगे। इस दरम्यान अध्यापक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधे रहेंगे। जबकि, दोपहर में दो बजे शिक्षा भवन में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

0000000
शिक्षकों की समस्याएं उठाएंगे पूर्व विधायक
झांसी। पूर्व शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी बृहस्पतिवार को झांसी आएंगे। वह यहां शिक्षा विभाग के जनपदीय और मंडलीय अधिकारियों से मिलकर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को उठाएंगे। यह जानकारी शिक्षक संघ के जिला मंत्री जितेंद्र सैनी ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें