फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रोमांचक मुकाबले में देवरान ने हरपुरा को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/मड़ावरा। भगुन सिंह और शेर सिंह की स्मृति में राजपूत स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को अंतिम क्वार्टर फाइनल में देवरान ने हरपुरा को हराया। इसके साथ ही टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
देवरान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। देवरान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मध्यम क्रम के बल्लेबाज राजदीप ने ताबड़तोड़ तीस रन की सधी बल्लेबाजी की। देवरान की टीम ने 146 रन का लक्ष्य रखा। इसका पीछा करने उतरी हरपुरा की टीम ने मात्र नौ रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट खो दिए। लेकिन, मध्यम क्रम के बल्लेबाज दीपेश ने 45 रन बनाए और फिर से हरपुरा के पक्ष में मैच जाता दिखाई दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर देवरान टीम के कप्तान जितेंद्र भौड़ेले ने भरोसेमंद गेंदबाज सौरभ टोंटे से ओवर कराया। सौरभ ने तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर मैच को अपनी टीम की तरफ मोड़ लिया। अंत में हरपुरा की टीम संभल नहीं सकी। अंततः 21 रन से देवरान टीम ने यह रोमांचक मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले सौरभ टोंटे को मैन ऑफ द मैच दिया गया। उन्हें टूर्नामेंट कमेटी ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अंपायरिंग की भूमिका में इंद्रपाल सिंह और माखन राज धवा रहे। मैच का आंखों देखा हाल रवि राजा, गंगा और शंकू सिंह ने सुनाया। स्कोरर की भूमिका मनी पटेल धवा ने निभाई। इस दौरान यादगार क्रिकेट क्लब के पूर्व कप्तान और राजपूत स्टेडियम टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष निहाल सिंह, देवेंद्र सिंह, राजू सिंह, संजय सिंह, चंद्रभान सिंह, राघवेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, प्रीतम सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें