झांसी। ज्येष्ठ माह के मंगलवार को महानगर के हनुमान मंदिरों में भव्य धार्मिक कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया। मधुर भजन गाए। जगह-जगह प्रसाद वितरण हुआ।
बड़ागांव गेट स्थित श्री हनुमान जी मंदिर में भगवान को पोशाक अर्पण कर भव्य श्रृंगार किया गया। पुजारी कालीचरण जारौलिया ने महाआरती की। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। मंदिर को फूलों से आकर्षक सजाया गया। भजन गायन एवं प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, अरविंद वशिष्ठ, राजेंद्र सिंह यादव, राम सेवक ताम्रकार, रवीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इधर बिसाती बाजार स्थित हनुमान जी मंदिर में भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया। मनमोहक फूल बंगला सजाया गया। महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। संगम शर्मा, रमाकांत सोनी, कपिल, राजीव आदि मौजूद रहे। इधर माधौ बेड़िया हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया। आकर्षक फूल बंगला सजाया गया। यहां पर भी विशाल भंडारा हुआ। इस मौके पर पंडित अनूप पाठक, महेश साहू, वीरेंद्र यादव, सौरभ सेन आदि मौजूद रहे।