फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ में श्रद्धालुओं ने डाली आहुति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। गायत्री परिवार के तत्वावधान में रविवार को वसंत पंचमी पर नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं।
गायत्री परिवार शाखा महरौनी की तरफ से मड़ावरा रोड स्थित सिंचाई कॉलोनी शिव मंदिर में आयोजित नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ में नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बड़ौनियां सहित श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान मां सरस्वती का पूजन एवं गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिवस पर गायत्री एवं यज्ञ का महत्व बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कारों में पुंसवन, नामकरण संस्कार एवं अनादि मंत्र गायत्री की दीक्षा दी गई। गायत्री परिवार का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण व यज्ञीय जीवन, पवित्र जीवन बताया। सभी ने हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा...पर विश्वास जताते हुए पूर्णाहुति की। हवन यज्ञ के बाद विधि विधान से पूजन व आरती की गई, फिर भंडारा हुआ। रामकिशन निरंजन ने आभार व्यक्त किया। क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें