फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: झांसी में उपद्रवियों ने भाजपा कार्यालय पर किया पथराव, पांच हिरासत में, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Sun, 02 Feb 2025 10:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

पथराव से कार्यालय में लगा भाजपा नेता का कटआउट भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस उपद्रवी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
हंगामा करते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब पीकर आपस में विवाद कर रहे युवकों को रोकना भाजपा कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। शराबी युवक भाजपा कार्यकर्ताओं से ही उलझ गए और भाजपा कार्यालय पर पथराव कर दिया। पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


तहसील के पास भाजपा का जिला कार्यालय बना है। कार्यालय में कुछ कार्यकर्ता रहते हैं। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को कार्यालय के बाहर आधा दर्जन युवक नशे में हंगामा व शोरशराबा कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मना किया तो युवकों ने कार्यालय पर पथराव किया और एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर दी। पथराव से कार्यालय में लगा भाजपा नेता का कटआउट भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस उपद्रवी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया युवकों को हिरासत में लिया गया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें