फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शांतिकुंज से श्रद्धालु लेकर आए शक्ति कलश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टहरौली। जनवरी में टहरौली में 108 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ प्रस्तावित है। महायज्ञ की सफलता और जनजागरण के लिए शांतिकुंज हरिद्वार से शक्ति कलश टहरौली लाया गया। रविवार को श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठ पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश का पूजन किया। इसे गायत्री मंदिर में स्थापित किया गया।
शक्ति कलश लाने के लिए टहरौली सहित क्षेत्र की विभिन्न शक्तिपीठों से करीब 65 श्रद्धालु शांतिकुंज हरिद्वार पहुंचे थे। वहां विधि-विधान से टहरौली टोली को शक्ति कलश सौंपा गया। गायत्री माता के जयकारों के बीच श्रद्धालु कलश लेकर टहरौली रवाना हुए। टहरौली पहुंचने पर उन्होंने उत्साहपूर्वक शक्ति कलश का पूजन किया। धार्मिक वातावरण में कलश को गायत्री मंदिर में स्थापित किया गया।
विज्ञापन

गायत्री परिजन रामलोचन शर्मा ने बताया कि महायज्ञ से पूर्व शक्ति कलश को टहरौली क्षेत्र के गांव-गांव में ले जाया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु श्रद्धाभाव से शक्ति कलश का पूजन करेंगे।
विज्ञापन

शक्ति कलश लाने वालों में मांडवी राजपूत, राजकुमार दीक्षित, प्रधान घुरैया शिवदयाल अहिरवार, प्रधान बमनुआं रश्मि शुक्ला, राकेश झा, अनुराग खरे, गया प्रसाद भास्कर, धर्मेंद्र साहू, उमाशंकर यादव, जयप्रकाश भदौरिया, बंशी बंशकार, खुशाली सेन सहित 65 श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें