फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र: देवी पीठों पर हुई मां काली की आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को मां कालरात्रि की उपासना हुई। हालांकि, देवी मंदिरों में सीमित संख्या में ही श्रद्धालु पहुंचे। ज्यादातर ने घर में रहकर ही मां का पूजन-अर्चन किया और सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विज्ञापन

देवी मंदिरों में मां भगवती के सातवें स्वरूप कालरात्रि का वर्णन किया गया। बताया गया कि देवी का ये स्वरूप अनंत एवं व्यापक है। कालरात्रि से तात्पर्य काल को जीतने वाली होता है। मां काली की आराधना से सब कुछ सिद्ध हो सकता है। इस अवसर पर लक्ष्मी ताल के निकट स्थित मां काली विद्या पीठ में विशेष पूजा- अर्चना हुई। इसके अलावा पंचकुइयां स्थित शीतला माता मंदिर, लहर की देवी मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में सुबह से देर शाम तक उपासना - अनुष्ठान का क्रम जारी रहा। हालांकि, कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे की वजह से श्रद्धालु कम ही संख्या में मंदिरों में पहुंचे। सीमित संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मां के दर्शन करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें