फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव का 'चाचा-भतीजे' पर तंज: 'अखिलेश को विरासत में कुर्सी मिल सकती है, बुद्धि नहीं', शिवपाल के लिए कही ये बात

Thu, 24 Aug 2023 06:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान अखिलेश यादव को सदबुद्धि दें। अखिलेश यादव सत्ता के बिना बेचैन हैं। एक सवाल के जवाब में बोले कि पिछड़ा वर्ग जब तक पिछड़ा था, तब तक सपा के जाल में फंसा था।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव को विरासत में सीएम की कुर्सी और पार्टी की अध्यक्षी मिल सकती है। मगर बुद्धि नहीं मिल सकती। सपा प्रमुख द्वारा चंद्रयान-3 की सफलता पर सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘चांद मुबारक’ लिखने को केशव ने तुष्टीकरण करार दिया। ये बातें गुरुवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहीं।

विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान अखिलेश यादव को सदबुद्धि दें। अखिलेश यादव सत्ता के बिना बेचैन हैं। एक सवाल के जवाब में बोले कि पिछड़ा वर्ग जब तक पिछड़ा था, तब तक सपा के जाल में फंसा था। अब पिछड़ा वर्ग जाग गया है। अब सपा के जाल में फंसने वाला नहीं है। सपा सफा होने वाली है। सिर्फ सैफई वाली पार्टी होने वाली है। 
विज्ञापन

भाजपा ही वर्तमान और भविष्य है। वहीं, सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के बसपा पहले भाजपा से दूरी बनाए वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि शिवपाल की सपा में ही कोई हैसियत नहीं है, उनके बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी जाए। बोले कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में झांसी, काशी सहित सभी 80 सीटें जीतेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें