फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के लिए हुए सैनिटाइजेशन व फॉगिंग से सुस्त पड़ा डेंगू, मलेरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के चलते जगह-जगह हुए सैनिटाइजेशन और फॉगिंग की वजह से इस बार डेंगू और मलेरिया सुस्त पड़ गया है। सैनिटाइजेशन के कारण मच्छरों का लार्वा पनप नहीं सका। इस कारण दोनों बीमारियों के मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है।
विज्ञापन

कोरोना की रोकथाम के लिए शासन की तरफ से सैनिटाइजेशन और फॉगिंग के विशेष निर्देश थे। इसके चलते जिले भर में लगातार सैनिटाइजेशन कराया जाता है। सैनिटाइजेशन की वजह से कोरोना वायरस पर तो नियंत्रण हुआ ही, साथ में मच्छरों और उनके लार्वा का भी काफी हद तक खात्मा हुआ। इसका असर रहा कि इस बार पिछले सालों की तुलना में डेंगू और मलेरिया के मरीज काफी हद तक कम रहे। मौजूदा वर्ष में डेंगू के महज 22 और मलेरिया के 36 मरीज ही मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता का भी कहना है कि सैनिटाइजेशन और फॉगिंग अधिक कराई गई, जिस कारण मच्छर और लार्वा ज्यादा पनप नहीं सके। मलेरिया विभाग की तरफ से भी डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए काफी प्रयास हुए।
विज्ञापन

ये रहे आंकड़े
................
मर्ज वर्ष मरीज
डेंगू 2018 288
2019 63
मलेरिया 2018 368
2019 151
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें