झांसी। अमर उजाला के पत्रकार को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले मेडिकल कॉलेज
के डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को पत्रकारों ने जहां
इलाइट चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया, वहीं विभिन्न सामाजिक - राजनीतिक
संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन और धरना स्थल पर
आकर इस मुद्दे पर पत्रकारों को अपना समर्थन दिया।
मीडिया क्लब के
तत्वावधान में शनिवार को इलाइट चौराहा पर पत्रकारों ने धरना-प्रदर्शन किया।
इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर पत्रकार प्रशांत शर्मा के साथ
मारपीट के आरोपी चिकित्सक डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. मनीष पांडेय व अन्य दो
जूनियर चिकित्सकों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई। कहा गया कि आए दिन
डॉक्टरों द्वारा मरीज व तीमारदारों के साथ मारपीट की जाती है। पत्रकार के
साथ हुई घटना से बुंदेलखंड समेत प्रदेश स्तर पर पत्रकारों में आक्रोश है।
आरोपी डॉक्टरों की बर्खास्तगी भी होनी चाहिए, तकि सरकार की छवि धूमिल न हो
और पत्रकारों का सरकार पर विश्वास बना रहे।
मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश
वर्मा, शशांक त्रिपाठी, रामकुमार साहू, विकास सनाड्य, मुकेश साहू, दीपक
चंदेल, मुकेश त्रिपाठी, दिवाकर पांडेय, रवि मिश्रा, कुलदीप अवस्थी, महेश
पटैरया, रानू साहू, पुष्पेंद्र यादव, धर्मेंद्र कृष्ण तिवारी, कमल जैन,
इमरान खान, सैय्यद तारिक अली, भगवान सिंह, अमित गोयल, रोहित झा, भरत
कुलश्रेष्ठ, राम नरेश यादव, सुल्तान आब्दी, एसएस झा, नंदू, प्रभात साहनी
आदि मौजूद रहे। मीडिया क्लब की ओर से इस मामले में पूरे घटनाक्रम का उल्लेख
करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी पत्र भेजा गया है।
हिंदू युवा
वाहिनी ने एसएसपी को दिए ज्ञापन में कहा कि पूर्ववर्ती घटनाओं में कार्रवाई
न होने के कारण ही आज डॉक्टरों के हौसले बुलंद हैं। यदि हमलावरों की जल्द
गिरफ्तारी नहीं हुई तो हिंदू युवा वाहिनी जन आंदोलन को बाध्य होगी। इस
दौरान बुंदेलखंड सह प्रभारी अरविंद वर्मा, कंचन वर्मा, राजेंद्र सोनी,
महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र कुशवाहा, सोनू महाराज, प्रवीण दयाल, दयाशंकर
कुशवाहा, अंकित पटेल, महेंद्र वर्मा, हर्ष मेहेर, अशीष चौरसिया, राजेश
कुशवाहा, अवतार खटीक, राहुल पुरी, चारू चौरसिया, वीकेश वग्गन, मुकेश
अड़जरिया, बंटी नगरिया आदि रहे।
वहीं, कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री
डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने डीआईजी अजय मोहन शर्मा से वार्ता की। उन्होंने
आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि यदि कार्रर्वाई नहीं
की गई तो मेडिकल कालेज में अराजकता फैलेगी। ताबिश रजा एकता पीस कमेटी ने भी
इलाइट पर धरना प्रदर्शन कर आरोपी डॉक्टरों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर
भूख हड़ताल की चेतावनी दी। इस दौरान कलाम कुरैशी, नदीम हाशमी, लियाकत खान,
नदीम खान, प्रमोद खटीक, हक्कन फिरोज मंसूरी, अकील, गोलू, शान मोहम्मद आदि
रहे।
युवा सामाजिक संस्था के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र करौसिया की
अध्यक्षता में हुई बैठक में मांग की गई कि आरोपी डॉक्टरों को कड़ी से कड़ी
सजा मिले ताकि भविष्य में वह दोबारा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न करें। बैठक
में दीपक, राजकुमार जाटव, बंदी करौसिया, जितेंद्र सक्सेना, राजू कुशवाहा,
किशन करौसिया, इस्लाम कुरैशी, इरफान खान, सलमान खान, केशव शर्मा, धर्म
करौसिया, सुरेंद्र अहिरवार मौजूद रहे।