फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डांडिया-गरबा की मर्यादा सुनिश्चित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



टोड़ी फतेहपुर। विश्व हिंदू परिषद, झांसी ग्रामीण के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को डीएम और एसएसपी को ज्ञापन दिया। उन्होंने नवरात्र में डांडिया और गरबा कार्यक्रमों की धार्मिक व सांस्कृतिक मर्यादा तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला मंत्री अनिरुद्ध तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से धार्मिक भावनाओं व परंपराओं का ध्यान रखने का आग्रह किया। परिषद ने डांस प्रशिक्षकों, मेहंदी कलाकारों और अन्य सेवा प्रदाताओं की नियुक्ति हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश मांगे, ताकि विवाद न हो। प्रतिनिधिमंडल ने नवरात्र के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा प्रबंधों पर भी जोर दिया। परिषद ने प्रशासन के सहयोग से सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न होने की उम्मीद जताई। रोहित कुशवाहा, लवलेश पाठक, राघवेंद्र पटेल, सुमन श्रीवास्तव और सोनिया विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें