फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: उल्दन क्षेत्र में हुईं चोरियों के खुलासे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कमलेश लंबरदार के नेतृत्व में किसानों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उल्दन क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की।
किसानों ने बताया कि विगत एक वर्ष से उल्दन क्षेत्र में कई चोरियां हुई हैं। पुलिस अभी तक उनका कोई खुलासा नहीं कर पाई है। कुछ दिन पूर्व बंगरा की बस्ती में हुई चोरी का भी पता नहीं चला। क्षेत्र में कच्ची शराब और जुआ धड़ल्ले से चल रहा है। इन गतिविधियों के कारण चोरियों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। इससे किसान और आम जनमानस बेहद परेशान व भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने थाना प्रभारी की मनमानी कार्यशैली पर गहरा रोष व्यक्त किया। उनका आरोप है कि थाना प्रभारी का बर्ताव खराब है। इस कारण लोग अपनी समस्या बताने से भी डरते हैं। इससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। यूनियन ने थाना प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग की है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि यह मांग पूरी नहीं हुई, तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष राजाराम राजपूत, पंकज अहिरवार, रामनरेश, वृजकिशोर कुशवाहा, लच्छीराम कुशवाहा, बैकुण्ठ राजपूत, परमानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें