संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। शुक्रवार को समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रघुवीर चौधरी के नेतृत्व में एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
इस दौरान डॉ. चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं को अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार है। सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई हो। शांतिपूर्ण विरोध दर्ज करा रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष समीक्षा कर उन्हें वापस लिया जाए। लाठीचार्ज या पुलिस कार्रवाई में घायल हुए अभ्यर्थियों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए। विभागवार रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू कर पारदर्शी तरीके से रोजगार दिया जाए।
इस मौके पर रामाधर यादव, अभिषेक चौधरी, धर्मेंद्र यादव, जानकी, मनोज, नीलम, भूपेंद्र, दयाराम, अच्छेलाल, पन्नालाल स्वामी, मानवेंद्र आदि मौजूद रहे।