फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: होटल से भारी मात्रा में शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। शुक्रवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने बस स्टैंड स्थित गांगोटिया ढाबा और होटल पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने होटल से भारी मात्रा में अवैध से बिक्री के लिए रखी गई अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की है। मौके से पांच पेटी अंग्रेजी शराब और एक पेटी देसी शराब बरामद की गई। इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाए गए भाजपा नेत्री के पति अरुण गांगोटिया को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध शराब की खेप को कहां से लाया गया था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। उपचुनाव के बीच हुई पुलिस की यह कार्रवाई दतिया में लोगों की बीच सुर्खियों में बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें