फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खराब फसलों का मुआवजा और कर्ज माफी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के बैनर तले ग्राम पंचायत चुरारा में किसान पंचायत हुई। मूसलाधार बारिश से नष्ट फसलों और जिम्मेदारों की अनदेखी के खिलाफ किसानों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। किसानों ने बर्बाद तिली, उड़द, मूंग और मूंगफली की फसलें पंचायत में दिखाईं।
किसानों ने बताया कि बारिश से खरीफ की फसल नष्ट हो गई है। किसानों ने तत्काल प्लॉट टू प्लॉट सर्वे कराकर मुआवजा और फसल बीमा क्लेम दिलाने की मांग की। उन्होंने सरकारी बैंकों द्वारा ऋण वसूली पर तुरंत रोक लगाने और बुंदेलखंड के किसानों का सरकारी कर्ज माफ करने की भी मांग की। यूपी किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार आय दोगुनी करने के दावे करती है, पर आपदाग्रस्त किसानों को मुआवजा नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दयाराम सोनी, निर्देश कुमार, दिनेश श्रीवास, मनोज कुशवाहा, जयकरण कुशवाहा, मुन्नी देवी, कमलापत कुशवाहा, संतराम, ममता देवी आदि उपस्थित रहीं।
000000
विधायक ने की मुआवजे की मांग
मऊरानीपुर। मूसलाधार बारिश के कारण मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। विधायक डॉ. रश्मि आर्य ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने प्रभावित किसानों को अविलंब आर्थिक सहायता और क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग की। बुंदेलखंड क्षेत्र में उड़द, मूंग, तिल और मूंगफली जैसी प्रमुख फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। खेतों में जलभराव से किसान गहरे संकट में हैं। एडीएम पल्लवी मिश्रा ने बताया कि फसल क्षति का सर्वे तेजी से कराया जा रहा है। पारदर्शी व्यवस्था से मुआवजा सुनिश्चित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें