फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बारिश की देरी ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंछ। जून माह अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। लेकिन, अब तक बारिश शुरू नहीं हुई है। ऐसे में धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। खेतों में नमी की कमी के कारण किसान फसल को लेकर चिंतित हैं। समय पर बारिश नहीं होने की स्थिति में उत्पादन घटने की आशंका भी जताई जा रही है।
बता दें कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान धान की खेती पर निर्भर हैं। सामान्य वर्षों में 20 जून के आसपास मानसूनी बारिश शुरू हो जाती है, जिसके बाद धान की रोपाई का कार्य तेजी पकड़ लेता है। लेकिन, इस बार बारिश के अभाव में अधिकांश खेत सूखे पड़े हैं। इससे किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान प्रमोद कुमार, रमेश चंद्र, रामकुमार और आदित्य ने बताया कि पिछले वर्षों में इस समय तक धान की बुवाई और रोपाई का कार्य लगभग पूरा हो जाता था, लेकिन इस बार खेत सूखे पड़े हैं। बारिश नहीं होने से धान की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही अच्छी बारिश नहीं हुई तो फसल उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। किसानों ने बताया कि खेती ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। अधिकांश किसानों पर किसान क्रेडिट कार्ड का ऋण होने के साथ-साथ निजी उधारी भी है। फसल प्रभावित होने की स्थिति में कर्ज चुकाने, बच्चों की पढ़ाई, बेटियों की शादी, मकान निर्माण और अन्य घरेलू जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें