झांसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 16 नवंबर को झांसी आएंगे। रात्रि विश्राम के बाद वह अगले दिन रानी की जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय जलसा पर्व का शुभारंभ करेंगे। इस दरम्यान वह सेना के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
राजनाथ सिंह 16 नवंबर की शाम 4.20 बजे दिल्ली से ग्वालियर एयरपोर्ट पर आएंगे। सेना के हेलिकॉप्टर से शाम 5.05 बजे झांसी कैंट पहुंचेंगे। शाम 6.45 बजे दतिया पीतांबरा पीठ पहुंचेंगे। वहां से लौटकर शाम 7.40 बजे गुरुद्वारा झोकनबाग पहुंचकर मत्था टेकेंगे। यहां से वह कैंट चले जाएंगे। रात्रि विश्राम छावनी क्षेत्र में होगा। अगले दिन 17 नवंबर को सुबह 8.55 बजे मुक्ताकाशी मंच पर पहुंचकर रानी की जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय जलसा पर्व का शुभारंभ करेंगे। यहां से वह सुबह 10 बजे ललितपुर रोड स्थित सेना के हाथी ग्राउंड पर पहुंच जाएंगे। यहां सेना की शस्त्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। तकरीबन एक घंटे यहां रुकने के बाद वह ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। ग्वालियर से रक्षा मंत्री लेह जाएंगे।