फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपमाला को मिला स्वर्ण पदक, मेधावियों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 33 कुलाधिपति पदक बांटे गए। इसमें बीयू कैंपस की एमएससी कृषि की छात्रा दीपमाला जैन को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया गया। इसके अलावा 12 रजत और 20 कांस्य पदक मेधावियों को वितरित किए गए।
विज्ञापन

पदक सूची में इस बार छात्राओं का एकतरफा जलवा रहा। 33 में 22 छात्राओं और 11 छात्रों को पदक मिले। आंकड़ों से स्पष्ट है कि छात्राओं का दो तिहाई पदकों पर कब्जा रहा। जबकि, छात्रों के हाथ में महज एक तिहाई मेडल ही आए। अतिथियों ने भी इसका उल्लेख करते हुए खुशी जताई।
इन्हें मिले पदक
- दीपमाला जैन, एमएससी कृषि, बीयू कैंपस - कुलाधिपति स्वर्ण व दो रजत पदक।
- रितु शर्मा, एमएससी बॉटनी, बीयू कैंपस - कुलाधिपति रजत पदक।
- गुलफ्सा, एमए एजूकेशन, कालपी कॉलेज - कुलाधिपति रजत।
- सिमरन भुसारी, एमकॉम, बीयू कैंपस - कुलाधिपति रजत।
- रिशिता सोनी, एमलिब, बीयू कैंपस - कुलाधिपति रजत।
- सौम्या त्रिपाठी, एमएई, बीयू कैंपस - कुलाधिपति रजत।
- प्रदीप कुमार सिंह, एमबीए, बीयू कैंपस - कुलाधिपति रजत।
- अर्चना राजपूत, एमएड, अतर्रा कॉलेज - कुलाधिपति रजत।
- पवन अग्रवाल, एमसीए, बीयू कैंपस - कुलाधिपति रजत।
- आयुष उपाध्याय, एमएसडब्ल्यू, बीयू कैंपस - कुलाधिपति रजत।
- शिवांगी मिश्रा, एलएलएम, बीयू कैंपस - कुलाधिपति रजत।
- आदेश, बीएससी, बीयू कैंपस - कुलाधिपति कांस्य।
- मोहित भगवानी, बीकॉम, डीएबी कॉलेज बांदा - कुलाधिपति कांस्य।
- अस्मिता दीक्षित, बीएससी कृषि, बीयू कैंपस - कुलाधिपति कांस्य।
- शैजल, एलएलबी, पहलवान गुरूदीन कॉलेज ललितपुर - कुलाधिपति कांस्य।
- आरुषी गुप्ता, बीलिब, बीयू कैंपस - कुलाधिपति कांस्य।
- अपूर्वा कनकने, एमबीबीएस, मेडिकल कॉलेज - कुलाधिपति कांस्य।
- पलक द्विवेदी, बीटेक, बीयू कैंपस - कुलाधिपति कांस्य।
- अर्चना, बीए, छत्रपति साहूजी महाराज कॉलेज चित्रकूट - कुलाधिपति कांस्य।
- वैष्णवी पांडेय, बीए, अमृत कुंवर कॉलेज जालौन - कुलाधिपति कांस्य।
- रिचा, बीए द्वितीय स्थान, अभिनव प्रज्ञा कॉलेज हमीरपुर - कुलाधिपति कांस्य।
- आकांक्षा देवी, बीए तृतीय स्थान, गौतम बुद्ध कॉलेज बांदा - कुलाधिपति कांस्य।
- नेहा सर्राफ, बीएड, सूरज ज्ञान कॉलेज कोंच, - कुलाधिपति कांस्य।
- आशी सिद्ध, बीबीए, चंद्रशेखर आजाद इंस्टीट्यूट - कुलाधिपति कांस्य।
- तनु सोनी, बीसीए, चंद्रशेखर आजाद इंस्टीट्यूट - कुलाधिपति कांस्य।
- वैभव अग्रवाल, बीएससी ऑनर्स, बीयू कैंपस - कुलाधिपति कांस्य।
- संजय प्रताप सिंह, बीपीएड, एकलव्य कॉलेज बांदा, - कुलाधिपति कांस्य।
- हनी मिश्रा, बीपीईएस, बीयू कैंपस - कुलाधिपति कांस्य।
- तनय कुलश्रेष्ठ, बीएचएम, बीयू कैंपस - कुलाधिपति कांस्य।
- अविनाश गुप्ता, बीएएलएलबी, बीयू कैंपस - कुलाधिपति कांस्य।
- निहारिका मिश्रा, बीफार्मा, बीयू कैंपस - कुलाधिपति कांस्य।
ये बोले मेधावी
....................
पहले से ही टॉप करने की ठान ली थी। अब लक्ष्य पाकर बहुत खुश हूं। अब शिक्षिका बनकर कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों की खोज करना चाहती हूं। लोग ज्यादातर परंपरागत खेती ही कर रहे हैं। उन्हें बदलते ट्रेंड की खेती के अनुसार काम करने के लिए प्रेरित करूंगी। ताकि, किसानों की आय बढ़ सके। - दीपमाला जैन, स्वर्ण पदक विजेता।
विज्ञापन

पढ़ाई कभी समय के हिसाब से नहीं करनी चाहिए। हमेशा लक्ष्य बनाकर कोर्स पूरा करें। मेरी सफलता का यही सूत्र है। अब सिविल सर्विसेज की तैयारी करूंगी। सामाजिक कार्यों में भी काफी दिलचस्पी है, ऐसे में आईएएस बनकर समाज के लिए कुछ करने का सपना है। सामाजिक भेदभाव को दूर करना मुख्य लक्ष्य है। - रितु शर्मा, रजत पदक विजेता।
बीसीए में भी कुलाधिपति कांस्य पदक हासिल किया था। अब एमसीए में रजत पदक मिला है। एक साल नौकरी करने के बाद फिर से परास्नातक की पढ़ाई शुरू की और सफलता प्राप्त की। अब बुंदेलखंड में आईटी क्षेत्र में युवाओं को कुशल बनाना चाहता हूं। ताकि, इस पिछड़े क्षेत्र में रोजगार की कमी न रहे। - पवन अग्रवाल, रजत पदक विजेता।
एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई करने के बाद अब बुंदेलखंड के लिए काम करना चाहता हूं। आर्थिक रूप से पिछड़े बुंदेलखंड में काम करने के तमाम अवसर हैं। यहां पानी की समस्या दूर करने पर कार्य करने का जोर रहेगा। मेरी सोच है जब बेहतर बुंदेलखंड बनेगा, तभी बेहतर राष्ट्र बन सकेगा। - आयुष उपाध्याय, रजत पदक विजेता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें