फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घट रहे सोना और चांदी के दाम

विज्ञापन
gold market - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। बेशकीमती धातु सोना और चांदी के भाव लगातार घटते जा रहे हैं। एक माह पहले फरवरी में सोना प्रति दस ग्राम 34,400 रुपये से अधिक में बिक रहा था लेकिन वर्तमान में इसके भाव करीब 33000 रुपये हो गया है। इसी प्रकार, चांदी में भी करीब डेढ़ हजार रुपये की गिरावट हुई है। 41000 रुपये किलो में बिकी चांदी अब 39200 रुपये तक में है। हालांकि, व्यापारी निराश है। उनका कहना है कि गिरावट भले आई हो लेकिन आचार संहिता के चलते ग्राहक नगद रुपये लेकर बाजार में नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में पिछले कुछ दिनों में बाजार में तेजी नहीं है।  
इन दिनों शादी सीजन चल रहा है लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के घट रहे भाव तथा भारतीय रुपये की मजबूती से स्थानीय बाजार भी प्रभावित हो रहा है। यही कारण है कि पिछले एक माह में सोना और चांदी के दामों में गिरावट आई है। शहर के सर्राफा बाजार में डेढ़ माह पहले से भाव उतरने शुरू हो गए थे। होली के पहले तक सराफा बाजार ठीक चल रहा था लेकिन वर्तमान में यह सुस्त हो गया है। इसका कारण चुनावी अचार संहिता होना भी है। उन्हें उम्मीद है कि नवरात्र से बाजार में एक बार फिर तेजी आएगी और अक्षय तृतीया के  लिए जमकर खरीददारी होगी। सराफा व्यापारी अतुल वर्मा के अनुसार एक माह में भावों में काफी अंतर आया है और सभी व्यापारियों को उम्मीद है कि इस सप्ताह में बाजार में ग्राहक उमड़ेंगे। अभी किसान फसलों की कटाई में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परंपरागत आभूषणों को लेकर बढ़ा क्रेज
महानगर के सराफा बाजार में एक से बढ़कर एक डिजाइन के आभूषण ग्राहकों के  लिए तैयार किए गए हैं। इनमें पायल, बिछिया, नथ जैसे परंपरागत ज्वैलरी के अलावा कुंदन और जड़ाऊ सेट भी हैं। सराफा व्यापारियों के अनुसार एक बार फिर परंपरागत आभूषणों की मांग हो गई है। इसकी वजह इनका आकर्षक और वजनी होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें