फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: फंदे पर लटका मिला फर्मकर्मी का शव, चारपाई से टकरा रहे थे दोनों पैर

Fri, 22 Apr 2022 01:24 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

पुलिस के मुताबिक, मझोला थाना क्षेत्र के भोला सिंह की मिलक में मनोज प्रजापति (30) पीतल फर्म में काम करता था। गुरुवार की रात वह वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के भोला सिंह की मिलक गांव में फर्मकर्मी का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के दोनों पैर चारपाई से टकरा रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मझोला थाना क्षेत्र के भोला सिंह की मिलक में मनोज प्रजापति (30) पीतल फर्म में काम करता था। गुरुवार की रात वह वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मनोज का शव चादर के जरिये फंदे से लटका हुआ था। जबकि उसके पैर चारपाई पर टकरा रहे थे।

सहायक पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। परिवार के लोग अभी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें