फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चौबीस घंटे से लापता ऑटो चालक की झाड़ियों में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। बुधवार सुबह प्रेमनगर में पुरानी पानी की टंकी के पास घर से चौबीस घंटे से लापता ऑटो चालक की लाश बरामद हुई। उसके शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं। परिजन उसे तलाश रहे थे। सुबह उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है वहीं, परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिया नंबर नौ के पास ईदगाह निवासी कैलाश वर्मा (56) पुत्र मनीराम जीविकोपार्जन के लिए ऑटो चलाता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह कैलाश अपने काम पर निकल गए। सामान्य तौर पर शाम को वापस आ जाते थे लेकिन, काफी देर बाद भी जब वह नहीं लौटा तब परेशान होकर परिजनों ने फोन लगाया। उसका फोन स्विच ऑफ था। परिजनों ने रिश्तेदारी में उसे तलाश किया। यहां भी उसका पता नहीं चला। बुधवार सुबह से परिजन उसकी तलाश में आरपीएफ-जीआरपी थाने का चक्कर लगाते रहे। उसका कुछ पता नहीं चला। करीब दस बजे उसकी लाश पानी की टंकी के पास झाड़ियों में पड़ी होने की सूचना मिली। प्रेमनगर पुलिस भी पहुंच गई। कैलाश के शरीर में चोट के निशान थे। उसकी नाक से खून निकलकर सूख गया था। चेहरे पर भी जख्म मिले। पुत्र अमित ने पिता कैलाश के साथ मारपीट की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी शिव कुमार राठौर ने कहा कैलाश शराब के नशे में था। संभावना है जमीन पर गिरने से उसकी मौत हुई। कैलाश के परिवार में दो बेटे अमित और सुमित व एक बेटी रूपाली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें