फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कार के अंदर व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, पानी-शराब की बोतल और कुछ नकदी भी मिली; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 26 Apr 2025 06:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी जिले में एक कार के अंदर की व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बरियावेर चौराहे पास बने प्रतीक्षालय के पास खड़ी खड़ी थी। गाड़ी में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चौराहे पास संदिग्ध चार पहिया गाड़ी कई घंटे से खड़ी थी। पहले तो लोगों को लगा कि शायद कोई राहगीर गाड़ी खड़ी करके किसी का इंतजार कर रहा है, लेकिन जब दोपहर तक गाड़ी खड़ी ही रही तब लोगों ने इसकी सूचना रानीपुर चौकी प्रभारी को दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी निखिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि संदिग्ध रूप से खड़ी गाड़ी सिलेरियो क्रमांक एमपी 07 सीडी 6054 के अंदर एक व्यक्ति पड़ा है।

पुलिस ने गाड़ी के गेट शीशे खोलने के प्रयास किए, लेकिन चार पहिया गाड़ी के गेट-शीशे सभी अंदर से लॉक थे। पुलिस ने इसकी सूचना सीओ मऊरानीपुर रामवीर सिंह एवं इंस्पेक्टर विद्यासागर सिंह को दी। सूचना पाकर सीओ, इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंचे। गाड़ी का दरवाजा एवं शीशे खोलने के लिए मैकेनिकों को बुलाया गया, तब किसी तरह गाड़ी का दरवाजा खोला गया। 
विज्ञापन


देखा तो गाड़ी के अंदर पड़ा व्यक्ति मृत था। गाड़ी के अंदर मोबाइल फोन, पानी की बोतल, शराब की बोतल और कुछ नकदी मिली। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी सूचना दी। सूचना पाकर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और गहनता से जांच पड़ताल की। मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि मृतक डबरा निवासी जसप्रीत सिंह पुत्र सुरेंदर सिंह उम्र 45 वर्ष है, जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें