फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागचंद्र-अर्चना की खत्म हो गई जिंदगी: परिजन दोनों की कर रहे थे तलाश, इस हाल में मिले शव; 26 की रात से थे लापता

Sun, 27 Oct 2024 05:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि करीब दो साल से दोनों संपर्क में थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम पंचौरा निवासी भागचंद्र पाल (19) पुत्र सरमन पाल व अर्चना (18) पुत्री रणवीर सिंह के शव ग्राम करारी में बेतवा नदी किनारे चिरौल के पेड़ से एक ही रस्सी के फंदे पर लटकते हुए मिले। उधर, नहर की सफाई का काम देखने गए सिंचाई विभाग के अवर अभियंता के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी।

विज्ञापन

थाना जखौरा के भागचंद्र और अर्चना दोनों 26 अक्तूबर की रात करीब 8 बजे से घर से गायब थे। जिनकी खोजबीन परिजन कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि करीब दो साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या की बात कही। वहीं संभावना जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की है।

नहर के बगल की मिट्टी काटने से रोकना जेई को पड़ा भारी, ग्राम प्रधान ने की मारपीट
नहर में चल रहे सिल्ट सफाई का काम देखने गए सिंचाई विभाग के अवर अभियंता रमाकांत वर्मा के साथ कुछ लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित जेई ने बताया कि वह कुआतला के पास नहर की सिल्ट सफाई को देखने गया था। यहां उसने देखा कि कुछ लोग नहर के बगल की मिट्टी को काट रहे थे।
विज्ञापन

मिट्टी काटे जाने से नहर के फटने का खतरा था। इस पर उन्होंने मिट्टी काटने वालों को रोक दिया। जब वह वापिस लौट रहे थे तो ग्राम प्रधान कुआतला अपने साथियों के साथ वाहन से आए और उनके वाहन को रोक लिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। मोबाइल फोन छीन लिया और छेड़छाड़ के झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें