फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दे माई लोहड़ी, तेरी जीवे जोड़ी...

विज्ञापन
सीपरी बाजार की सिंधी धर्मशाला में लोहड़ी पर नृत्य कर खुशी मनातीं महिलाएं। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। सुंदर, मुंदरिए हो, तेरा कौन विचारा हो, दुल्ला भट्टी वाला हो...। बुधवार की शाम लोहड़ी के अवसर पर यह पारंपरिक गीत महानगर में कई स्थानों पर सुनने को मिला। अग्नि प्रज्ज्वलित कर सिख परिवारों ने पंजाबी गीतों के साथ ढोल की धुन पर जमकर गिद्दा और भांगड़ा किया। नाचने - गाने का ये सिलसिला देर रात तक जारी रहा। सभी ने एकदूसरे को लोहड़ी की बधाइयां दीं।
विज्ञापन

महानगर के सिख परिवारों में लोहड़ी का पर्व बुधवार को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। खासतौर पर जिन परिवारों में नई बहू या बच्चे का आगमन हुआ है, वहां खासी रौनक देखने को मिली। आग जलाई गई और उसमें मक्का, मूंगफली अर्पित की गई। सभी ने नवविवाहित जोड़े व नवजात की खुशहाली के लिए प्रार्थना की और आपस में लोहड़ी की बधाइयां दीं। आईटीआई के पास पार्षद सरदार वीर सिंह के आवास पर लोहड़ी उत्सव मनाया गया, जिसमें लोग परिवार समेत शामिल हुए और देर रात तक भांगड़ा, गिद्धा हुआ। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री गुरु हरिकिशन डिग्री कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य नीलम कलसी रहीं। इस अवसर पर गुरजिंद्र सिंह, अमरप्रीत, अभिजीत सिंह, जगजीत सिंह, संतोष सिंह, सतपाल सिंह, भूपिंदर सिंह, कुलवीर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, मिशन कंपाउंड निवासी गुरुजीत सिंह चावला के पुत्र सुप्रीत सिंह के घर पिछले दिनों बेटे ने जन्म लिया था। ऐसे में उनके यहां धूमधाम से लोहड़ी मनाई गई, जिसमें तमाम लोग शामिल हुए। इस अवसर पर हैप्पी चावला, हरप्रीत सिंह, चैनरूप जैन, आशीष उपाध्याय आदि मौजूद रहे। इसके अलावा महानगर के कई अन्य पंजाबी परिवारों में भी लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोशल मीडिया पर दिन भर बधाइयों का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें