फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दिन और रात बीता फिर भी बिजली व्यवस्था नहीं आई पटरी पर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आंधी आए 24 घंटे से ज्यादा गुजर गए। इसके बाद भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी। शाम से ही कई इलाके अंधेरे में डूबे रहे। कई इलाकों में पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। बिजली समस्या से त्रस्त कई उपभोक्ता मुन्नालाल पावर हाउस व गल्ला मंडी पावर हाउस पहुंचे। अधिकारियों से उनकी तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम शहर और ग्रामीण क्षेत्र में तेज आंधी आई थी। इसके चलते दुनारा और हंसारी से आई 33 केवी लाइन के कई खंभे टूट गए थे। इससे कई इलाकों की बिजली बाधित हो गई थी। कई जगह बिजली आई लेकिन वोल्टेज कम आने के कारण लोग परेशान रहे। गल्ला मंडी, गोला कुआं क्षेत्र में घंटों बिजली गुल रही, जिससे लोग आक्रोशित हो गए। बुधवार सुबह राजीव गुप्ता, रविंद्र अग्रवाल, मोहम्मद असलम, पंकज कौशल, कमलेश कुशवाहा, प्रवीण शर्मा समेत तमाम उपभोक्ता मुन्नालाल पावर हाउस पहुंच गए। उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि वे सुबह 6 बजे से पावर हाउस पर बैठे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। अधिशासी अभियंता (11केवी) मनोज कुमार व अन्य अधिकारियों ने समझाया कि आंधी से बिजली बाधित हुई है। स्टाफ सुधारने में है। तब कहीं जाकर वे शांत हुए।
इधर, सूती मिल के तहत आने वाले गणेश चौराहा के पास बने जल निगम के फिल्टर प्लांट पर वोल्टेज कम आने से वाटर पंप नहीं चल सके, जिससे शहर के तमाम इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। अधीक्षण अभियंता पुष्कर सिंह ने बताया कि बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। उसे दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें