फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दिन 12, मौत 18, कानूनी कार्रवाई शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में पूरे देश को झकझोर देने वाले अग्निकांड के 12 दिन गुजर गए। जान गंवाने वाले मासूमों की संख्या 18 तक पहुंच गई लेकिन अभी तक किसी जिम्मेदार के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं हुई। कानूनी कार्रवाई करने से हर महकम अपना दामन बचाता चल रहा है।
मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में 15 नवंबर की रात भीषण आग में 10 नवजातों की मौके पर मौत हो गई थी। उसके बाद से रोजाना मौत का सिलसिला जारी रहा। इस मामले में मंडलायुक्त की ओर से जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। स्वास्थ्य चिकित्सा महानिदेशक की अगुवाई में एक उच्चस्तरीय टीम भी यहां जांच कर चुकी है। शासन ने इस घटना के पीछे जवाबदेही तय करके उनको इधर-उधर किया लेकिन किसी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई कब आरंभ होगी, इस पर सब मौन हैं। यह स्थिति तब है, जब यह मामला राजनीतिक तूल पकड़ चुका। लखनऊ से दिल्ली तक में इसकी गूंज है। विपक्षी दल लगातार इसे मुद्दा बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष भी आपराधिक मुकदमा दर्ज न कराए जाने पर नाराजगी जता चुके है लेकिन इसके बावजूद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने किसी के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी ने शिकायत नहीं की है। किसी ओर से तहरीर मिलने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें