फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानिश, असिन और भरत ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दानिश अहमद, भरत मीना और असिन राय ने अपने प्रतिद्वंदी को पराजित कर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। वहीं डबल्स मुकाबले में इम्तियाज रहमान और सुरजीत की जोड़ी विजयी रही। मैच के दौरान अपर मंडल प्रबंधक अमित सेंगर मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने की। विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला दानिश अहमद और मधुसूदन सिन्हा के बीच हुआ। जिसमें दानिश अहमद ने 16-21, 21-18, 21-13 से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भरत मीना और लव यादव के बीच हुआ। जिसमें लव यादव ने 20-15, 11-20, 21-18 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 के फाइनल मुकाबले में दानिश अहमद ने कुशाग्र द्विवेदी को 21-11, 21-10 से शिकस्त देकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। पुरुष ओपन में भरत मीना ने दानिश अहमद को 21-25, 21-17 से पराजित किया। प्रदीप पाठक, सचिन शर्मा और जितेंद्र चौरसिया निर्णायक रहे।
महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में असिन राय ने अनुष्का यादव को 21-4, 21-4 से पराजित किया। वहीं पुरुष वर्ग के डबल्स मैच में इम्तियाज रहमान और सुरजीत कुमार की जोड़ी ने अजय कुमार निराला एवं प्रवीण कुमार की जोड़ी को 21-19, 21-9 से हराया।
विज्ञापन

मैच के दौरान वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर योगेश कुमार, सीनियर डीएसटी कोऑर्डिनेटर अमित गोयल, डिप्टी सीईई कंस्ट्रक्शन एके शर्मा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बृजेंद्र यादव, शोभाराम राय, तेज सिंह, मुन्नालाल कुशवाहा, सतीश गुप्ता, चंद्रमोहन राय मौजूद रहे। संचालन सुनील कुमार शर्मा और आभार मुकेश श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें