जिले में बाढ़ से बचाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। 147 बाढ़ प्रभावित गांवों की सुरक्षा के लिए 40 बांढ़ चौकियां बनाई गई हैं। इसके अलावा अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था भी कर ली गयी है।
बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मानसून की पहली दस्तक के साथ ही विभागों ने बाढ़ से निपटने के लिए कमर कस ली है। हर साल की तरह इस बार भी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में आशंका को देखते हुए तैयारियां की गई है। जलभराव और नदियों के जलस्तर में संभावित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।
- बारिश सीजन में बाढ़ की आशंका को देखते हुए बाढ़ चौकिया सक्रिय की गयी है। बांध चौकी पर आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ अन्य विभागों से जुड़े अधिकारियों को यहां तैनात किया गया है। कहीं कोई दिक्कत आती है तो इसके लिए कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है। - पंकज सिंह, प्रभारी अधिशासी अभियंता, बेतवा प्रखंड झांसी।
सिंचाई विभाग में बना कंट्रोल रूम
- सिंचाई विभाग में बाढ़ कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेगा। आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट चलेगी। यानी रात में भी कर्मचारी तैनात रहेगा। यहां से बांध की स्थिति की सूचना ली जाएगी। यदि कोई बांध पानी छोड़ेगा तो इसकी लेकर रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। यदि कभी अधिक पानी छोड़ा गया तो अलर्ट भी जारी किया जाएगा। बाढ़ आने की सूचना भी कंट्रोल रूप में फोन नंबर-
0510-2442580 पर दी जा सकती है।
.........
यह बनाई गई बाढ़ चौकियां
मोंठ विकास खंड चिरगांव, प्रावि रामनगर, मंडी स्थल मोंंठ, सुभाष चंद्र कॉलेज पूंछ,
मंडी हाल समथर, प्रावि व पूमा करही।
गरौठा ककरबई, गरौठा, सिमरधा प्रावि, डूडी प्रावि, कुरैठा जूहा, एरच, भारकुवां जूहा।
झांसी हासै स्कूल बड़ागांव, स्वर्गाश्रम बरुआसागर, प्रावि लहरठकुरपुरा, प्रावि चमरौआ।
टहरौली उप्रावि पंडवाहा, प्रास्वाके टोड़ीफतेहपुर, प्रावि बगरौनी जागीर, उप्रावि उजयान,
प्रावि लुहरगांव, प्रावि बरौर, प्रावि पथरेडी, प्रावि शमशेरपुरा।
मऊरानीपुर रानीपुर, तहसील मऊरानीपुर, इंटर कॉलेज उल्दन, जूनियर स्कूल कुरैया,
जीआईसी सकरार, जूहा स्कूल मऊ, रेलवे स्टेशन रोरा, जूहा भदरवारा,
जूहा चुरारा, प्रापा बरौरी, जूनियर स्कूल खंदरका, जूहा स्यावरी, जूहा रेवन,
प्रास्वा केंद्र भानपुरा।