विवाद के मामले में दर्ज हुए रिपोर्ट।
- फोटो : ???? ????
दंपती को पीटने वाले युवकोें पर तीन दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर
झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र इलाके में युवकों ने दंपती की पिटाई कर दी। पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर काटती रही, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। एसएसपी से गुहार के बाद पुलिस ने तीनों युवकों पर एफआईआर दर्ज की है।
5 मई को थाना नवाबाद अंतर्गत झोकन बाग के टौरिया निवासी सुलतान अपनी पत्नी भगवती के साथ घर पर था। इसी बीच इलाके के रहने वाले तीन युवकों ने सुलतान के घर पहुंचकर चाय बनाने को कहा। इस पर सुलतान के मना करने पर तीनों ने पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव करने आई पत्नी को भी जमकर पीटा। इसमें दोनों घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पत्नी की जिला अस्पताल से छुट्टी होने के बाद वह शिकायत लेकर नवाबाद थाने पहुंची। यहां पुलिस ने उसकी फरियाद सुने बिना चलता कर दिया था। महिला के एसएसपी से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। एसएसपी के निर्देश के बाद नवाबाद पुलिस ने मोहल्लेे के ही छोटू कुशवाहा, गिरीश व शिवा पर एफआइआर दर्ज कर ली है।