फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में किराये पर चलेंगी रोडवेज की बसें

विज्ञापन
परिवहन निगम की बसें। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
लॉकडाउन में किराये पर चलेंगी रोडवेज की बसें
विज्ञापन

झांसी। रोडवेज अब लॉकडाउन के दौरान औद्योगिक संस्थाओं को किराये पर अपनी बसें देगा। मुख्यालय ने इसके लिए हरी झंडी दिखा दी है और बुकिंग के लिए विशेष चार्टर्ड दरें भी तय कर दी हैं। इन बसों से औद्योगिक संस्थाओं के अधिकारी व कर्मचारी आ - जा सकेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

सभी महत्वपूर्ण सरकारी एवं औद्योगिक संस्थाओं में काम काज शुरू हो, इस उद्देश्य से अधिकांश विभागों में शासन ने 33 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। लॉकडाउन में अधिकारियों व कर्मचारियों के समक्ष आने - जाने की असुविधा न हो, ऐसे में रोडवेज ने विशेष चार्टर्ड दरों पर बसें चलाने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार प्रत्येक 52 सीटर बस में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। एक बस में 25 के लगभग यात्री बैठाये जाएंगे। साथ ही, रोडवेज प्रत्येक दिन बसों क ो सैनिटाइज कराएगा। वहीं, बुकिंग करीब 12 - 12 घंटे की होगी। एआरएम राम लवट के अनुसार बुकिंग के लिए दरें निर्धारित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें