झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र स्थित वसंत बिहार कॉलोनी में बने एक मजार की दीवार तोड़ने पर हंगामा हो गया। लोगाें ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
वसंत बिहार कॉलोनी में हजरत बली जून शाह दाता की दरगाह है। रविवार को कुछ लोगों ने पहुंचकर दीवार तोड़ दी। यह देखकर दरगाह पर मौजूद लोगों ने विरोध किया। लेकिन, लोगों के सामने ही दीवार तोड़कर भाग निकले। इस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को भी लोगों ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एकत्रित हुए लोगों ने एसएसपी के पास पहुंचकर शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं।