संगम बिहार कॉलोनी में गैस की लाइन डालते बक्त टूटी पानी की पाइप लाइन से उखड़ी सड़क को ठीक से पूरा नह
झांसी। आवास विकास क्षेत्र में गैस पाइपलाइन डालते वक्त कर्मचारियों ने पानी की पाइपलाइन को तोड़ दिया था। कंपनी ने कई दिन बाद पाइपलाइन तो डाल दी, लेकिन गड्ढों को ठीक से नहीं भरा। इससे सड़क की सूरत बिगड़ गई है। लोग परेशान हो रहे हैं।
आवास विकास क्षेत्र में गैस की अंडर ग्राउंड पाइपलाइन डालने की योजना पर काम चल रहा है। विगत 20 जून से कानपुर की सीयूजीएल कंपनी ने पाइपलाइन को डालने का काम शुरू किया। कंपनी सवा चार फीट जमीन के अंदर पाइपलाइन डाल रही है। जिस तरह से पानी की पाइपलाइन निकली है, उसी तरफ से गैस की पाइपलाइन को डाला जा रहा है। मगर कंपनी के कर्मचारियों ने जलसंस्थान से जानकारी लिए बिना ही अपना काम शुरू कर दिया। इस गलती के कारण 24 जून को गैस की लाइन पानी की पाइपलाइन में घुस गई थी। गैस की लाइन ने 400 मीटर से अधिक पानी की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे जगह- जगह लीकेज हो गए। करीब एक हफ्ते बाद कंपनी ने दोबारा खुदाई कर नई पाइपलाइन डाली। मगर, गड्ढों को ठीक से भरकर एपेक्स न लगाने के कारण सड़क की हालत खस्ता हो गई है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं।
मेरी गली में तो 24 जून के बाद से आज तक पानी नहीं आया है। गली के सभी लोग हैंडपंप से पानी भर रहे हैं। भूरी सेन।
कंपनी ने पाइपलाइन डालने में भी खानापूरी की है। एक मीटर की जगह एक फीट पर ही पाइप लाइन डाल दी। हिमांशु पाल।
पाइपलाइन डालने के बाद गड्ढे भरकर एपेक्स तो ठीक से लगाने चाहिए थे। इस खानापूरी के कारण लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। अखिलेश चतुर्वेदी।
कंपनी के कर्मचारियों ने पूरी गलियों का सत्यानाश कर दिया है। अधूरा काम छोड़कर कंपनी वाले अब दिखाई भी नहीं दे रहे हैं। - तरबेज सिद्दीकी।