साइबर थाने का उद्घाटन करने पहुंचे एडीजी
- फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर ने झांसी पुलिस लाइन पहुंचकर शनिवार को साइबर थाने का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले उन्होंने पुलिस लाइन में अधिकारियों व थानेदारों के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर अफसर अलर्ट रहे। पंचायत चुनाव में किसी की भी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करे।
उन्होंने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वालों का पता लगाया जा रहा है। इन सभी पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस एक्शन मोड में है। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए लगातार पुलिस आम जनमानस के बीच संपर्क बना रही है, ताकि गड़बड़ी फैलाने वालों की तत्काल जानकारी पुलिस तक पहुंच सके।
इस मौके पर आईजी सुभाष सिंह बघेल, एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, एसपी देहात नैपाल सिंह, ललितपुर एसपी प्रमोद कुमार, जालौन एसपी डॉ. यशवीर सिंह मौजूद रहे।