फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somvar 2020: सावन का चौथा सोमवार आज, भगवान शिव की होगी आराधना

Mon, 27 Jul 2020 12:13 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
मानिक चौक का पंचमुखी महादेव मंदिर।
विज्ञापन

भगवान शिव की आराधना का प्रमुख महीना सावन का चौथा सोमवार आज मनेगा। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे गूंजेंगे। वहीं, श्रद्घालु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भगवान भोले भंडारी का जलाभिषेक करेंगे। मंदिरों में इसे लेकर तैयारियां चलती रहीं। घरों में भगवान शिव से कोरोना वायरस के समाप्ति की प्रार्थना की जाएगी।

विज्ञापन


सनातन धर्म में पवित्र सावन का बड़ा महत्व है। माह के सोमवार को प्रभु शिव की आराधना का विशेष फल मिलता है। पिछले सालों तक सावन के सोमवार को मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती थी, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते तमाम प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके चलते घरों में कई श्रद्धालुओं द्वारा पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्री पाठ, महामृत्युंजय पाठ सहित अन्य अनुष्ठान व अभिषेक किए जाएंगे।

महानगर के समस्त शिवालयों में भी भगवान शिव का गंगाजल, चंदन, भांग, दूध, शहद, घी, जल आदि से अभिषेक किया जाएगा और बेलपत्र व धतूरा अर्पण किया जाएगा। मान्यता है कि इससे भगवान अपने भक्त के सभी कष्ट दूर कर देते हैं। महानगर के शिवालयों में भूतनाथ, राजा बाबा महादेव मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर, सहित अन्य मंदिरों में सोशल डिस्टेसिंग के बीच पूजा अर्चना कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें