फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कानूनी दांवपेच में उलझकर रह गईं सांस्कृतिक गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। क्राफ्ट मेला मैदान में 7.5 करोड़ रुपये खर्च कर बनवाए गए पर्यटन सूचना और बुंदेलखंड सांस्कृतिक केंद्र पर एक साल से ताला लटक रहा है। बुंदेलखंड की संस्कृति और कला को बढ़ावा देने के लिए इस केंद्र का निर्माण कराया गया है, लेकिन कानूनी दांवपेच की वजह से इसका संचालन नहीं हो सका। अब अदालत में इसके निस्तारण से संचालन की आस जगी है।
विज्ञापन

जब से दोनों भवन बनकर तैयार हुए हैं, गिने-चुने कार्यक्रम ही यहां हो पाए हैं। पर्यटन सूचना और बुंदेलखंड सांस्कृतिक केंद्र का लोकार्पण 29 अगस्त 2023 हो हुआ था। पर्यटन विभाग के सुझाव पर इनका निर्माण कराया गया। पर्यटकों के लिए इंटरैक्टिव कियोस्क और पर्यटक सूचना केंद्र 2.19 करोड़ और बुंदेलखंड सांस्कृतिक केंद्र 5.38 करोड़ से बनकर तैयार हुआ है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत इन केंद्रों के संचालन की निविदा निकाली गई थी। जिस फर्म को इसके संचालन का जिम्मा मिला, उसकी ओर से प्रस्ताव की शर्तों का उल्लंघन करने पर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 24 मई 2024 को निविदा निरस्त कर दी। उसके बाद से ही केंद्र संचालन के लिए निविदा नहीं निकाली गई। हालांकि, बीते 27 मार्च को हुई स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक में इन केंद्रों को झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) को सौंपने का निर्णय लिया गया था। हालांकि, अब तक हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में यहां गतिविधियां नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें