फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज निरस्त, 22 घंटे लेट आई जीटी एक्सप्रेस

Sun, 22 Jan 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
railway news jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
कोहरे और ठंड कम होने के बाद ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। यदि मौसम इसी तरह साफ रहा तो अगले 48 घंटे में स्थिति सामान्य हो सकती है। शनिवार को ताज एक्सप्रेस रद कर दी गई और जीटी एक्सप्रेस सबसे अधिक 22 घंटे देरी से आई। 
विज्ञापन

पिछले दस दिन से सुबह के समय मौसम साफ रहने से ट्रेनों की गति बढ़ गई है। चूंकि, अभी ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण वे अपने प्रारंभिक स्टेशन से समय पर नहीं चल पा रही हैं, इससे अभी हालात सामान्य होने में दो दिन का समय लग सकता है। इधर, शुक्रवार को झांसी से गई ताज एक्सप्रेस दिल्ली शनिवार की सुबह पहुंच सकी। इस कारण रेल प्रशासन को शनिवार के दिन ताज एक्सप्रेस का संचालन रद करना पड़ा। चूंकि, बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए दिल्ली जाने के लिए यह गाड़ी सबसे सुलभ मानी जाती है। मजबूरन यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए दूसरी सवारी गाड़ियों का सहारा लेना पड़ा। इस कारण देरी से चल रही दिल्ली की तरफ जाने वाली पंजाब मेल, झेलम एक्सप्रेस, पठान कोट एक्सप्रेस, सदर्न एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस आदि गाड़ियों के जनरल कोच में पैर रखने की जगह नहीं रही। अन्य ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण भी यात्री परेशान रहे। 

ये ट्रेनें चल रहीं लेट 
12270 दूरंतो एक्सप्रेस 11 घंटे, 16032 अंडमान एक्सप्रेस चार घंटे, 12590 सिंकदराबाद गोरखपुर एक्सप्रेस 17 घंटे, 12269 दूरंतो एक्सप्रेस 14 घंटे, 11124 ग्वालियर बरौनी मेल सात घंटे, 12137 पंजाब मेल छह घंटे, 11123 बरौनी ग्वालियर मेल चार घंटे लेट आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें