फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मां के पंडालों में जुट रही है भक्तों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। नगर और क्षेत्र में माता की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्त जुट रहे हैं। जगह-जगह सजी प्रतिमाओं को देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इस मौके पर कई दुर्गा पंडालों में देवी भक्तों और छोटे बच्चों के नृत्यों की धूम मची है।
विज्ञापन

इस समय पूरे क्षेत्र में माता के जयकारे सुनाई पड़ रहे हैं। सुबह और देर रात माता के पंडालों में भारी चहलकदमी रहती है। भक्तगण पंडालों में दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं। रात में माता के पंडालों में आरती के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। आरती के बाद माता के भजनों और कीर्तन की प्रस्तुति दी जाती है। इसके साथ ही छोटी बच्चियों के नृत्य के कार्यक्रम भी हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में जुट रहे हैं।
00000000000
रतनगढ़ देवी मंदिर के लिए पैदल यात्रा
थाना गांव से लगभग दो दर्जन से अधिक भक्त रतनगढ़ देवी मंदिर के दर्शन करने पैदल गए। ये भक्त माताटीला स्थित मां मालिनी मंदिर से अपनी यात्रा पर निकले। उनका लक्ष्य मध्य प्रदेश के जनपद दतिया स्थित रतनगढ़ देवी मंदिर था। नगर में आने पर इन माता के भक्तों का जोरदार स्वागत किया गया। इस पैदल यात्रा में पंकज कुशवाहा, राहुल राजपूत, रामनरेश, जानकी, आशीष, भोला और राजा सिंह यादव आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें