फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त को होगी क्रॉस कंट्री रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
15 अगस्त को होगी क्रॉस कंट्री रेस
विज्ञापन

झांसी। क्षेत्रीय खेल विभाग की तरफ से 15 अगस्त के अवसर पर पांच किलोमीटर की क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन होगा, जिसमें महिला व पुरुष प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस साल भी मेजर ध्यानचंद स्टेडियम की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता आयोजित होगी। रेस मेजर ध्यानचंद स्टेडियम गेट नंबर तीन से शुरू होगी जो कि इलाइट चौराहा से जीवनशाह तिराहा, बीकेडी चौराहा होते हुए स्टेडियम के गेट नंबर एक पर समाप्त होगी। दो वर्गों में होने वाली प्रतियोगिता में पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवां व छठा स्थान पाने वालों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को शामिल करने की अपील की है। प्रतियोगिता सुबह नौ बजे शुरू होगी तथा शाम को सवा आठ बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें