फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी व ललितपुर में बारिश, सर्दी बढ़ी, फसलों को नुकसान

विज्ञापन
crops destroyed due to rain - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
झांसी/ललितपुर। झांसी में बुधवार को शुरू हुई बारिश सुबह तक होती रही। इसके बाद बृहस्पतिवार को दिन भर रुक-रुककर बारिश हुई, इससे जिले में ठंड बढ़ गई। आसमान में बादल छाए रहने की वजह से धूप भी नहीं निकली। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के हिसाब से इस अवधि में 12 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। साथ ही तापमान न्यूनतम 12 डिग्री व अधिकतम 18 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने आगे के दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान जताया है। बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं ललितपुर में बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे ही तेज बारिश शुरू हो गई, जो दिन भर रुक-रुककर होती रही। इससे रबी की दलहनी फसलों को नुकसान हुआ है। तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आने वाले दिनों में और सर्दी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें