फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशवपुर में घुसा मगरमच्छ, लोगों में भय

विज्ञापन
मगरंमच्छ - फोटो : ????????
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार इलाके के केशवपुर गांव में सोमवार को एक मगरमच्छ देखा गया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी गई, लेकिन मगरमच्छ को पकड़ा नहीं जा सका। गांव में मगरमच्छ की मौजूदगी से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन

उनाव - बालाजी रोड स्थित केशवपुर गांव में सोमवार की दोपहर तकरीबन एक बजे कुछ ग्रामीणों ने आबादी के बाहर वाले इलाके में एक मगरमच्छ की चहलकदमी देखी। इसकी सूचना उन्होंने गांव के अन्य लोगों को दी। जरा सी देर में ये बात गांव में फैल गई। लोग मगरमच्छ को देखने के लिए लोग पहुंचने लगे। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की। लेकिन, देर शाम तक टीम नहीं पहुंची। चेक डैम के रास्ते मगरमच्छ के गांव में प्रवेश करने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें