फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी ने कहा, नेता के इशारे पर करता है खनन

Fri, 06 May 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
thief, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। बालू खनन के मामले में गिरफ्तार एक इनामी अपराधी ने पुलिस के सामने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि वह सत्ताधारी दल के एक नेता के इशारे पर अवैध खनन का काम करता है। उसका कहना है कि अपराध की दुनिया से अगर वह वापस हुआ तो लोग उसकी हत्या कर देंगे।  
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी आजाद खंगार ने पुलिस को बताया कि जब वह छह वर्ष का था तो पिता और दादा की एक साथ की गई हत्या ने उसके बाल मन में अपराध का बीज बो दिया, और गुजरे वक्त के साथ वह आज ढाई हजार रुपये का इनामी बदमाश बन गया। एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि जिले के टॉप 12 अपराधियों के खिलाफ डीजीपी के आदेश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

बदमाशों की तलाश में जुटे ककरबई के थानाध्यक्ष को बुधवार में सूचना मिली कि ढाई हजार रुपये का इनामी बदमाश आजाद खंगार निवासी खरवांच थाना ककरबई धसान नदी के पास अवैध खनन करवा रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके आजाद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
आजाद खंगार ने बताया कि जब वह छह माह का था, तब उसके दादा और पिता की एक साथ विरोधियों ने हत्या कर दी थी। जब वह बड़ा हुआ तो हालात ने उसे अपराध की दुनिया में धकेल दिया। उसे अपने आप को बचाने के लिए राजनीतिक संरक्षण की जरूरत थी, इसके चलते सत्ताधारी दल के एक नेता का करीबी बन गया। नेता ने उसे अवैध खनन करवाने की जिम्मेदारी सौंप दी, जो वह बदस्तूर करवा रहा है। कुछ समय पहले विरोधियों ने उसे गोली मारी थी। गोली सीने के पास लगी मगर वह बच गया।

पुलिस रिकार्ड के अनुसार उस पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। इस सफलता पर एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। सत्तादल के एक नेता के संरक्षण में ढाई हजार रुपये का इनामी बड़े स्तर पर धसान नदी के पास अवैध बालू खनन करवा रहा था। जिसे बुधवार को ककरबई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें