फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास से युवती का मोबाइल छीन ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बेखौफ बाइक सवार बदमाश बुधवार की रात खंडेराव गेट पुलिस चौकी के पास से एक युवती का मोबाइल छीनकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन

कोतवाली के डरु भौंड़ेला मोहल्ला निवासी गणेश लाल सेन की पुत्री अंजली सेन एक ऑटोमोबाइल्स एजेंसी में काम करती हैं। रात करीब आठ बजे वह जीवनशाह तिराहा से तिपहिया ऑटो में सवार होकर खंडेराव गेट पहुंची। खंडेराव गेट पर ऑटो वाले ने चौकी के सामने लगी बैरीकेडिंग के पास उतार दिया। ऑटो से उतरकर वह पैदल कोतवाली की तरफ बढ़ रही थी, तभी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर भाग निकले। युवती के चिल्लाने पर लोग एकत्रित हो गए, लेकिन जब तक बदमाश पानी वाली धर्मशाला के रास्ते होते हुए भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ दूर जाकर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बता दें कि पहले भी चौकी के पास मोबाइल छीनने की घटना हो चुकी है। पुलिस घटना का कोई भी खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें