फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चाकू मार कर लूटा

Sun, 14 Jun 2015 01:07 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कालेज परिसर स्थित सीनियर ब्वॉयज हास्टल (एसबीएच) के पास शनिवार की दोपहर सशस्त्र बदमाशों ने एक  युवक को चाकू मार कर मोबाइल, नकदी व बाइक लूट ली।
विज्ञापन

नवाबाद थानांतर्गत करगुवांजी निवासी रामकिशन के पुत्र फूल सिंह (20)  एक डाक्टर के  यहां ड्राइवर है। दोपहर में वह अपनी बाइक संख्या यूपी93एके- 5792 से डाक्टर के घर खाना लेने जा रहा था। रास्ते में सीनियर ब्वॉयज हास्टल के पास सामने से आई बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे इशारा देकर रोका। उसके रुकने पर बाइक से एक युवक उतरा और पोस्टमार्टम हाउस के बारे में पूछते हुए नजदीक आ गया। पास में आते ही उसने तमंचा अड़ा दिया। तब तक दूसरा बदमाश भी वहां पहुंच गया।  उसने चाकू के बल पर  लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने फूल सिंह की जेब से मोबाइल फोन व करीब एक हजार रुपये लूट लिए। फूल सिंह ने जब विरोध किया तो लुटेरों ने उस पर चाकू से प्रहार कर दिया, जो उसके गुप्तांग के पास लगा।  इसके बाद बदमाश उसकी बाइक को भी लूटकर ले गए।
विज्ञापन

खून से लथपथ फूल सिंह के शोर मचाने पर एकत्रित राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उसे तुरंत मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की पड़ताल करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक इस मामले की पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि वारदात जिस जगह पर होना बताया जा रहा है, वह गले नहीं उतर रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही घटना का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें